Posts

मां-बाप ने 15 साल की बेटी को जिंदा जलाया, बताई हैरान करने वाली वजह

Image
राजस्थान की राजधानी जयपुर के फागी तहसील के गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां पर बदनामी से तंग आकर एक मां-बाप ने अपने 15 साल की बेटी को जलाकर घर के पिछले हिस्से में छिपा दिया था. फागी के शंकरपुरा गांव में शुक्रवार को एक लड़की के जलने की खबर सामने आई थी. एक गुमनाम फोन के बाद पुलिस ने वकील गोपाल गोस्वामी, उनकी पत्नी परमा देवी से उनकी बेटी के बारे में पूछताछ पहुंची. पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया. उन्होंने पुलिस को बताया बच्ची के क्लास में क अंक आए थे, जिसके बाद हमने उसको डांटा था. हमारे डांटने के बाद उसने आग लगा ली. बाद में जब पुलिस ने मां-बाप की निशानदेही पर लाश बरामद की तो पता चला कि उसे जलाया गया था. राजस्थान हाईकोर्ट में वकील गोपाल गोस्वामी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया है. गोस्वामी के मुताबिक वो अपनी बेटी की हरकतों से तंग आ चुके थे. कई बार मां-बाप ने मिलकर मारा-पीटा और धमकाया भी था. वे उसको घर में बंद भी रखते थे. लेकिन पूरे गांव में उसकी चरित्र की वजह से उनकी बदनामी होने लगी थी. इसलिए गुरुवार की रात उन्होंने पेट्रोल लाकर ब...

फंड जुटाने के लिए दिल्लीवालों के घर जाएगी आम आदमी पार्टी

Image
ईमानदार राजनीति को आगे ले जाने के लिए आम आदमी पार्टी एक बार फिर पूरे देश, खासकर दिल्ली में लोगों से आर्थिक सहयोग मांगने के लिए लोगों के दरवाजे पर दस्तक देगी. अपने अस्तित्व में आने के बाद से आज तक आम आदमी पार्टी जनता के सहयोग से ही चल रही है. 'आप' के मुताबिक  ईमानदार राजनीति की शुरुआत करने वाली पार्टी ईमानदारी की राह पर इसीलिए चल सकी है क्योंकि वह बड़े-बड़े कॉरपोरेट घरानों से सहयोग न लेकर आम आदमी के दम पर चलती है. जबकि बड़े-बड़े कॉरपोरेट के दम पर चलने वाली पार्टियां सत्ता में आने के बाद उनका अनेक तरह से फायदा पहुंचाती हैं जिसका बोझ आखिरकार आम लोगों को ही झेलना पड़ता है. केवल सत्ता में ही नहीं, बाकी राजनीतिक दल विपक्ष में रहकर भी कॉरपोरेट एजेंडा ही आगे बढ़ाते हैं. 'जिसके पैसे से राजनीति करेंगे, उसी का काम करेंगे' 'आप' का मानना है कि जिसके पैसे से आप राजनीति करेंगे, आप काम भी उसी का करेंगे.  आम आदमी पार्टी जनता के पैसे से राजनीति करती है, इसलिए जनता के काम करती है. भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस जैसी पार्टियां कॉरपोरेट के पैसे पर चलती हैं, इसलिए जाहिर है क...

वो दिन दूर नहीं जब ब्रिटेन को पछाड़ देगी भारतीय अर्थव्यवस्था: मोदी

Image
 गुजरात दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार कोकच्छ जिले के अंजार में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट लिमिटेड (जीएसपीएल) की ओर से तैयार की गई मुंद्रा पोर्ट और अंजार के बीच बिछाई गई प्राकृतिक गैस पाइपलाइन को राष्ट्र को समर्पित किया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम ने कहा कि पिछले 20 साल में कच्छ काफी बदल चुका है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो लोग 2001 के बाद पैदा हुए हैं वो यहां पहले की स्थिति की कल्पना भी नहीं कर सकते, जब कच्छ पिछड़ा हुआ था. पानी की समस्या को सुलझा लिया गया है, पहले यहां काफी कम लोग आया करते थे लेकिन अब दुनियाभर के लोग यहां आ रहे हैं. बता दें कि कच्छ में 26 जनवरी 2001 में भारी भूकंप आया था, जिसके बाद से कच्छ की सूरत ही बदल गई और यहां काफी विनाश हुआ था. एलएनजी टर्मिनल के उद्घाटन के मौके पर पीएम ने कहा कि मेरा सौभाग्य है यहां 3 टर्मिनल का उद्घाटन करने का मौका मिला, जल्द ही हम चौथा टर्मिनल भी बनाने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह ऊर्जा देश के काफी काम आने वाली है. उज्जवला योजना का जिक्र करते हुए पीएम मोगी ने कहा कि 60 वर्षों में 13 करोड़ परिवारों को गैस क...

शाकाहारी शख्स को चिकन बर्गर खिलाने पर Uber पर 5000 जुर्माना

Image
Uber ईट्स और उसकी एक सहयोगी फर्म बर्गर हब को शाकाहारी ग्राहक को चिकन बर्गर खिलाना महंगा पड़ गया. उपभोक्ता अदालत ने एक शाकाहारी युवक को चिकन बर्गर खिलाने के आरोप में उबर ईट्स और बर्गर हब पर 5000 रुपये का जुर्माना लागाया है. जिसमें 2500 रुपये न्यायालय खर्च के तौर पर शामिल है. दरअसल चंडीगढ़ के सेक्टर 8 में रहने वाले शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने उपभोक्ता अदालत को बताया था कि वह और उसका दोस्त श्रनव कटयाल सेक्टर 21 में काम करते हैं. उन्होंने उबर ईट्स एप के जरिये एक ग्रिल्ड चिकन रैप और एक वेज थिक बर्गर आर्डर किया था. श्रनव क्योंकि मांसाहारी था तो उसने चिकन रैप खाकर दूसरा पैकेट अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह को दे दिया जो शाकाहारी है. वह जब बर्गर खा चुका था तब अचानक उसकी नजर बिल पर पड़ी जिसमें दोनों चिकन बर्गर भेजे गए थे. आहत होकर गुरप्रीत सिंह ने उपभोक्ता अदालत को शिकायत दी जिसमें बताया गया कि वह बचपन से शाकाहारी है और उसके धर्म में मांस खाने की मनाही है और मांस खाना एक पाप के समान माना जाता है. इसलिए उबर ईट्स द्वारा दिए गए चिकन बर्गर खाने से उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. दिलचस्...

आयुष्मान भारत पर जंग, केजरीवाल ने इस वजह से लागू नहीं की योजना

Image
लोकसभा चुनाव 2019 की हलचल के बीच दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीच आयुष्मान भारत योजना को लेकर जमकर ट्विटर वार देखने मिला. 23 सितंबर को मोदी सरकार ने 'प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना- आयुष्मान भारत' को लांच किया है. बीजेपी का आरोप है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार यह योजना लागू नहीं की, लेकिन क्यों? आइए हम आपको बताते हैं. आयुष्मान भारत योजना लांच होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्विटर पर बाकायदा दो पन्नों का स्पष्टीकरण जारी किया. उन्होंने बताया कि आखिर दिल्ली के अंदर यह योजना लागू क्यों नहीं की गई. मुख्यमंत्री का कहना है कि मोदी सरकार की यह योजना सफेद हाथी साबित होगी. 1. प्राथमिक स्वास्थ्य- आम आदमी पार्टी सरकार के मुताबिक मोदी सरकार की इस योजना में प्राथमिक स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया गया जोकि सबसे ज्यादा जरूरी है. दिल्ली सरकार मानती है कि स्वास्थ्य के लिए 3 लेवल जरूरी हैं प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च. इसी के तहत दिल्ली सरकार मोहल्ला क्लीनिक, पॉलीक्लिनिक और बड़े अस्पताल पर काम कर रही है. 2. सबके लिए नही...

मन की बात में बोले PM मोदी- दुश्मनों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों के साथ अपने विचार साझा किए. यह मन की बात का 48वां संस्करण है. पीएम मोदी ने देश के सैनिकों के बारे में बात की. उन्होंने 2 वर्ष पहले भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करते हुए सेना के जवानों को सलाम किया. पीएम ने कहा कि पाक पर किए सार्जिकल स्ट्राइक के 2 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों ने 29 सितंबर को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया. उन्होंने कहा कि हमारे अब यह तय हो चुका है कि हमारे सैनिक उन सबको मुंहतोड़ जवाब देंगे जो हमारे राष्ट्र में शांति और उन्नति के माहौल को नष्ट करने का प्रयास करेंगे. जो हमारे देश की शांति को भंग करने की कोशिश करते हैं उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे. भारत हमेशा शांति पसंद रहा है लेकिन देश की संप्रभुता को दांव पर लगाकर हम ऐसा बिल्कुल नहीं करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 8 अक्टूबर को हम वायुसेना दिवस के रूप में मनाते हैं. 1932 में छह पायलट और 19 वायु सैनिकों के साथ एक छोटी सी शुरुआत से बढ़ते हुए हमारी वायुसेना आज 21वीं सदी की सबसे साहसिक ...

J-K: आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर फेंका ग्रेनेड, 1 जवान शहीद

Image
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने हमला किया है. हमले में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया है. जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने ग्रेनेड फेंकने के बाद फायरिंग की है. शहीद जवान का नाम शाकिब मोईद्दीन है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. इससे पहले तंगधार में भारतीय सेना ने आतंकियों द्धारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया. आतंकी पाकिस्तान सेना की ओर से फायरिंग की आड़ में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. पाकिस्तान सेना की फायरिंग का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. तंगधार में ही शहीद हुआ था सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल रहा जवान बता दें कि आतंकी लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए हमला कर रहे हैं. हाल ही में भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल रहा एक जवान भी तंगधार में शहीद हो गया था.  शहीद जवान संदीप सिंह तंगधार सेक्टर में सेना के एक ऑपरेशन में काम कर रहे थे. संदीप सिंह जम्मू-कश्मीर के तंगधार में एंटी घुसपैठ ऑपरेशन में शामिल थे. पाक BAT ने की थी  हैवानियत इससे पहले पाकिस्तान BAT ने भारतीय जवान  के शव के साथ ह...