Posts

दिल्ली: शादी से मना करने पर लड़की को सरेआम मारी गोली, हालत गंभीर

Image
राजधानी दिल्ली में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. आए दिन महिलाओं के साथ रेप, लूटपाट और हत्या जैसी संगीन वारदाते सामने आ रही हैं. ताजा मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना हर्ष विहार इलाके का है, जहां पर 22 साल की लड़की अपने घर से सुबह के समय दफ्तर के लिए निकली थी. लेकिन रास्ते में एक शख्स ने उस पर गोली चला दी. गोली चलाने वाले लड़के कोपुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उत्तर पूर्वी दिल्ली का हर्ष विहार इलाका सोमवार सुबह गोली की आवाज से गूंज उठा. दरअसल सुबह 22 साल की लड़की अपने घर से दफ्तर के लिए निकली थी. बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी लड़के ने जैसे ही लड़की को आते देखा तो उसने पीड़ित लड़की पर गोली चला दी. गोली लगने की सूचना किसी व्यक्ति ने लड़की के भाई को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे उसके भाई पीड़ित लड़की को जीटीबी अस्पताल लेकर गया. जहां लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है. फिलहाल गोली मारने की सही वजह का पता नही चल पाया है. गोली लड़की के पेट में लगी है. मोके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया. परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाल...

दिल्ली: शादी से मना करने पर लड़की को सरेआम मारी गोली, हालत गंभीर

Image
राजधानी दिल्ली में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. आए दिन महिलाओं के साथ रेप, लूटपाट और हत्या जैसी संगीन वारदाते सामने आ रही हैं. ताजा मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना हर्ष विहार इलाके का है, जहां पर 22 साल की लड़की अपने घर से सुबह के समय दफ्तर के लिए निकली थी. लेकिन रास्ते में एक शख्स ने उस पर गोली चला दी. गोली चलाने वाले लड़के कोपुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उत्तर पूर्वी दिल्ली का हर्ष विहार इलाका सोमवार सुबह गोली की आवाज से गूंज उठा. दरअसल सुबह 22 साल की लड़की अपने घर से दफ्तर के लिए निकली थी. बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी लड़के ने जैसे ही लड़की को आते देखा तो उसने पीड़ित लड़की पर गोली चला दी. गोली लगने की सूचना किसी व्यक्ति ने लड़की के भाई को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे उसके भाई पीड़ित लड़की को जीटीबी अस्पताल लेकर गया. जहां लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है. फिलहाल गोली मारने की सही वजह का पता नही चल पाया है. गोली लड़की के पेट में लगी है. मोके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया. परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाल...

सांत्वना की सियासत जारी, सोनिया ने की विवेक की पत्नी से बात

Image
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते शुक्रवार शूटआउट का शिकार बने एपल मैनेजर विवेक तिवारी की मौत के बाद राजनीतिक स्तर पर लोगों की सक्रियता अचानक बढ़ गई है. राजनेताओं का मृतक विवेक की पत्नी के साथ मिलने या फिर बातचीत कर सांत्वना देने का सिलसिला जारी है. सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एपल मैनेजर विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी से मिलने उनके घर गए. अब यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उनसे फोन पर हालचाल लिया. राज्य की सियासत में इस निर्मम हत्या के बाद हर दल खुद को इस पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होता दिखाने की कोशिश कर रहा है. इसी सिलसिले में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल भी इस परिवार से मिलने उसके घर गया. इस प्रतिनिधिमंडल में किशोरी लाल शर्मा और एमएलसी दीपक सिंह सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के रूप में गए और उन्होंने न सिर्फ विवेक की विधवा का हाल जाना बल्कि उन्होंने सोनिया के साथ उनकी फोन पर बात भी कराई. इससे पहले आज सुबह मृतक विवेक की पत्नी कल्पना और साला विष्णु मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुला...

कूड़े से दिल्ली बेहाल, मंत्री सफाई कर्मचारियों को दे रहे 'आत्म-ज्ञान'

Image
देश की राजधानी में एक तरफ स्वच्छता अभियान की वर्षगांठ मनाई जा रही है, तो वहीं सफाई कमर्चारियों की हड़ताल की वजह से फैली गंदगी को नगर निगम, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार पूरी तरह नजर अंदाज कर रहे हैं.   सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर दिल्ली और केंद्र सरकार के मंत्री से सवाल पूछे. हैरानी की बात यह है कि कई इलाकों में फैली गंदगी के सवाल पर मोदी सरकार के मंत्री सत्यपाल सिंह आत्म ज्ञान का पाठ पढ़ाते नजर आएं. केंद्रीय मंत्री से जब पूछा गया कि दिल्ली के कई हिस्सों में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं जिससे लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है? जवाब में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि "सफाई मन के अंदर भी जरूरी है. कर्मचारियों की मन और आत्मा जब साफ होगी, वो हड़ताल पर नहीं जाएंगे तो बाहर की सफाई भी करेंगे." इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार के स्वच्छता अभियान पर दावे गिनाते हुए कहा कि "पिछले 4 साल में 9 करोड़ से ज्यादा टॉयलेट बनाए गए हैं. 450 से ज्यादा जिलों में खुले में शौच अब पूरी तरह खत्म है. यह एक जनांदोलन है और आने वाले दिनों में भारत साफ सुथ...

खींवसर से निकलकर क्या प्रदेश के जाटों का समर्थन ले पाएंगे बेनीवाल?

Image
राजस्थान की राजनीति में जाट समुदाय का खासा प्रभाव माना जाता है. सूबे की सियासत में बड़ी भागीदारी रखने वाला जाट समुदाय नागौर समेत दूसरे जिलों की करीब 50 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर निर्णायक की भूमिका अदा करता है. इस बार नागौर के जाट नेता हनुमान बेनीवाल बीजेपी के खिलाफ जाकर समुदाय को एकसाथ लाकर चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं. नागौर जिले का सियासी समीकरण यह जिला जाट राजनीति का केंद्र माना जाता है. बलदेव राम मिर्धा परिवार के दो सदस्य रामनिवास मिर्धा और नाथूराम मिर्धा के समय जाट राजनीति शिखर पर पहुंची. इन्हीं के चलते नागौर जाट राजनीति का सियासी केंद्र बना. मिर्धा परिवार की राजनीतिक हनक का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आपातकाल के बाद जब कांग्रेस का उत्तर भारत से सफाया हो गया, तब विधानसभा चुनाव में मारवाड़ की 42 सीटों में से कांग्रेस ने 26 सीटें जीत लीं. अब यहां के जाट नेता हनुमान बेनीवाल बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. वे जाट बाहुल्य इलाकों में जाकर जनसभाएं कर रहे हैं और सभी जाटों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं. जिले में कुल 10 विधानसभा सीट हैं, जिनमें से 8 सामान...

मां-बाप ने 15 साल की बेटी को जिंदा जलाया, बताई हैरान करने वाली वजह

Image
राजस्थान की राजधानी जयपुर के फागी तहसील के गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां पर बदनामी से तंग आकर एक मां-बाप ने अपने 15 साल की बेटी को जलाकर घर के पिछले हिस्से में छिपा दिया था. फागी के शंकरपुरा गांव में शुक्रवार को एक लड़की के जलने की खबर सामने आई थी. एक गुमनाम फोन के बाद पुलिस ने वकील गोपाल गोस्वामी, उनकी पत्नी परमा देवी से उनकी बेटी के बारे में पूछताछ पहुंची. पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया. उन्होंने पुलिस को बताया बच्ची के क्लास में क अंक आए थे, जिसके बाद हमने उसको डांटा था. हमारे डांटने के बाद उसने आग लगा ली. बाद में जब पुलिस ने मां-बाप की निशानदेही पर लाश बरामद की तो पता चला कि उसे जलाया गया था. राजस्थान हाईकोर्ट में वकील गोपाल गोस्वामी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया है. गोस्वामी के मुताबिक वो अपनी बेटी की हरकतों से तंग आ चुके थे. कई बार मां-बाप ने मिलकर मारा-पीटा और धमकाया भी था. वे उसको घर में बंद भी रखते थे. लेकिन पूरे गांव में उसकी चरित्र की वजह से उनकी बदनामी होने लगी थी. इसलिए गुरुवार की रात उन्होंने पेट्रोल लाकर ब...

फंड जुटाने के लिए दिल्लीवालों के घर जाएगी आम आदमी पार्टी

Image
ईमानदार राजनीति को आगे ले जाने के लिए आम आदमी पार्टी एक बार फिर पूरे देश, खासकर दिल्ली में लोगों से आर्थिक सहयोग मांगने के लिए लोगों के दरवाजे पर दस्तक देगी. अपने अस्तित्व में आने के बाद से आज तक आम आदमी पार्टी जनता के सहयोग से ही चल रही है. 'आप' के मुताबिक  ईमानदार राजनीति की शुरुआत करने वाली पार्टी ईमानदारी की राह पर इसीलिए चल सकी है क्योंकि वह बड़े-बड़े कॉरपोरेट घरानों से सहयोग न लेकर आम आदमी के दम पर चलती है. जबकि बड़े-बड़े कॉरपोरेट के दम पर चलने वाली पार्टियां सत्ता में आने के बाद उनका अनेक तरह से फायदा पहुंचाती हैं जिसका बोझ आखिरकार आम लोगों को ही झेलना पड़ता है. केवल सत्ता में ही नहीं, बाकी राजनीतिक दल विपक्ष में रहकर भी कॉरपोरेट एजेंडा ही आगे बढ़ाते हैं. 'जिसके पैसे से राजनीति करेंगे, उसी का काम करेंगे' 'आप' का मानना है कि जिसके पैसे से आप राजनीति करेंगे, आप काम भी उसी का करेंगे.  आम आदमी पार्टी जनता के पैसे से राजनीति करती है, इसलिए जनता के काम करती है. भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस जैसी पार्टियां कॉरपोरेट के पैसे पर चलती हैं, इसलिए जाहिर है क...