Posts

Showing posts from September, 2018

मां-बाप ने 15 साल की बेटी को जिंदा जलाया, बताई हैरान करने वाली वजह

Image
राजस्थान की राजधानी जयपुर के फागी तहसील के गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां पर बदनामी से तंग आकर एक मां-बाप ने अपने 15 साल की बेटी को जलाकर घर के पिछले हिस्से में छिपा दिया था. फागी के शंकरपुरा गांव में शुक्रवार को एक लड़की के जलने की खबर सामने आई थी. एक गुमनाम फोन के बाद पुलिस ने वकील गोपाल गोस्वामी, उनकी पत्नी परमा देवी से उनकी बेटी के बारे में पूछताछ पहुंची. पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया. उन्होंने पुलिस को बताया बच्ची के क्लास में क अंक आए थे, जिसके बाद हमने उसको डांटा था. हमारे डांटने के बाद उसने आग लगा ली. बाद में जब पुलिस ने मां-बाप की निशानदेही पर लाश बरामद की तो पता चला कि उसे जलाया गया था. राजस्थान हाईकोर्ट में वकील गोपाल गोस्वामी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया है. गोस्वामी के मुताबिक वो अपनी बेटी की हरकतों से तंग आ चुके थे. कई बार मां-बाप ने मिलकर मारा-पीटा और धमकाया भी था. वे उसको घर में बंद भी रखते थे. लेकिन पूरे गांव में उसकी चरित्र की वजह से उनकी बदनामी होने लगी थी. इसलिए गुरुवार की रात उन्होंने पेट्रोल लाकर ब...

फंड जुटाने के लिए दिल्लीवालों के घर जाएगी आम आदमी पार्टी

Image
ईमानदार राजनीति को आगे ले जाने के लिए आम आदमी पार्टी एक बार फिर पूरे देश, खासकर दिल्ली में लोगों से आर्थिक सहयोग मांगने के लिए लोगों के दरवाजे पर दस्तक देगी. अपने अस्तित्व में आने के बाद से आज तक आम आदमी पार्टी जनता के सहयोग से ही चल रही है. 'आप' के मुताबिक  ईमानदार राजनीति की शुरुआत करने वाली पार्टी ईमानदारी की राह पर इसीलिए चल सकी है क्योंकि वह बड़े-बड़े कॉरपोरेट घरानों से सहयोग न लेकर आम आदमी के दम पर चलती है. जबकि बड़े-बड़े कॉरपोरेट के दम पर चलने वाली पार्टियां सत्ता में आने के बाद उनका अनेक तरह से फायदा पहुंचाती हैं जिसका बोझ आखिरकार आम लोगों को ही झेलना पड़ता है. केवल सत्ता में ही नहीं, बाकी राजनीतिक दल विपक्ष में रहकर भी कॉरपोरेट एजेंडा ही आगे बढ़ाते हैं. 'जिसके पैसे से राजनीति करेंगे, उसी का काम करेंगे' 'आप' का मानना है कि जिसके पैसे से आप राजनीति करेंगे, आप काम भी उसी का करेंगे.  आम आदमी पार्टी जनता के पैसे से राजनीति करती है, इसलिए जनता के काम करती है. भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस जैसी पार्टियां कॉरपोरेट के पैसे पर चलती हैं, इसलिए जाहिर है क...

वो दिन दूर नहीं जब ब्रिटेन को पछाड़ देगी भारतीय अर्थव्यवस्था: मोदी

Image
 गुजरात दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार कोकच्छ जिले के अंजार में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट लिमिटेड (जीएसपीएल) की ओर से तैयार की गई मुंद्रा पोर्ट और अंजार के बीच बिछाई गई प्राकृतिक गैस पाइपलाइन को राष्ट्र को समर्पित किया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम ने कहा कि पिछले 20 साल में कच्छ काफी बदल चुका है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो लोग 2001 के बाद पैदा हुए हैं वो यहां पहले की स्थिति की कल्पना भी नहीं कर सकते, जब कच्छ पिछड़ा हुआ था. पानी की समस्या को सुलझा लिया गया है, पहले यहां काफी कम लोग आया करते थे लेकिन अब दुनियाभर के लोग यहां आ रहे हैं. बता दें कि कच्छ में 26 जनवरी 2001 में भारी भूकंप आया था, जिसके बाद से कच्छ की सूरत ही बदल गई और यहां काफी विनाश हुआ था. एलएनजी टर्मिनल के उद्घाटन के मौके पर पीएम ने कहा कि मेरा सौभाग्य है यहां 3 टर्मिनल का उद्घाटन करने का मौका मिला, जल्द ही हम चौथा टर्मिनल भी बनाने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह ऊर्जा देश के काफी काम आने वाली है. उज्जवला योजना का जिक्र करते हुए पीएम मोगी ने कहा कि 60 वर्षों में 13 करोड़ परिवारों को गैस क...

शाकाहारी शख्स को चिकन बर्गर खिलाने पर Uber पर 5000 जुर्माना

Image
Uber ईट्स और उसकी एक सहयोगी फर्म बर्गर हब को शाकाहारी ग्राहक को चिकन बर्गर खिलाना महंगा पड़ गया. उपभोक्ता अदालत ने एक शाकाहारी युवक को चिकन बर्गर खिलाने के आरोप में उबर ईट्स और बर्गर हब पर 5000 रुपये का जुर्माना लागाया है. जिसमें 2500 रुपये न्यायालय खर्च के तौर पर शामिल है. दरअसल चंडीगढ़ के सेक्टर 8 में रहने वाले शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने उपभोक्ता अदालत को बताया था कि वह और उसका दोस्त श्रनव कटयाल सेक्टर 21 में काम करते हैं. उन्होंने उबर ईट्स एप के जरिये एक ग्रिल्ड चिकन रैप और एक वेज थिक बर्गर आर्डर किया था. श्रनव क्योंकि मांसाहारी था तो उसने चिकन रैप खाकर दूसरा पैकेट अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह को दे दिया जो शाकाहारी है. वह जब बर्गर खा चुका था तब अचानक उसकी नजर बिल पर पड़ी जिसमें दोनों चिकन बर्गर भेजे गए थे. आहत होकर गुरप्रीत सिंह ने उपभोक्ता अदालत को शिकायत दी जिसमें बताया गया कि वह बचपन से शाकाहारी है और उसके धर्म में मांस खाने की मनाही है और मांस खाना एक पाप के समान माना जाता है. इसलिए उबर ईट्स द्वारा दिए गए चिकन बर्गर खाने से उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. दिलचस्...

आयुष्मान भारत पर जंग, केजरीवाल ने इस वजह से लागू नहीं की योजना

Image
लोकसभा चुनाव 2019 की हलचल के बीच दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीच आयुष्मान भारत योजना को लेकर जमकर ट्विटर वार देखने मिला. 23 सितंबर को मोदी सरकार ने 'प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना- आयुष्मान भारत' को लांच किया है. बीजेपी का आरोप है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार यह योजना लागू नहीं की, लेकिन क्यों? आइए हम आपको बताते हैं. आयुष्मान भारत योजना लांच होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्विटर पर बाकायदा दो पन्नों का स्पष्टीकरण जारी किया. उन्होंने बताया कि आखिर दिल्ली के अंदर यह योजना लागू क्यों नहीं की गई. मुख्यमंत्री का कहना है कि मोदी सरकार की यह योजना सफेद हाथी साबित होगी. 1. प्राथमिक स्वास्थ्य- आम आदमी पार्टी सरकार के मुताबिक मोदी सरकार की इस योजना में प्राथमिक स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया गया जोकि सबसे ज्यादा जरूरी है. दिल्ली सरकार मानती है कि स्वास्थ्य के लिए 3 लेवल जरूरी हैं प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च. इसी के तहत दिल्ली सरकार मोहल्ला क्लीनिक, पॉलीक्लिनिक और बड़े अस्पताल पर काम कर रही है. 2. सबके लिए नही...

मन की बात में बोले PM मोदी- दुश्मनों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों के साथ अपने विचार साझा किए. यह मन की बात का 48वां संस्करण है. पीएम मोदी ने देश के सैनिकों के बारे में बात की. उन्होंने 2 वर्ष पहले भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करते हुए सेना के जवानों को सलाम किया. पीएम ने कहा कि पाक पर किए सार्जिकल स्ट्राइक के 2 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों ने 29 सितंबर को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया. उन्होंने कहा कि हमारे अब यह तय हो चुका है कि हमारे सैनिक उन सबको मुंहतोड़ जवाब देंगे जो हमारे राष्ट्र में शांति और उन्नति के माहौल को नष्ट करने का प्रयास करेंगे. जो हमारे देश की शांति को भंग करने की कोशिश करते हैं उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे. भारत हमेशा शांति पसंद रहा है लेकिन देश की संप्रभुता को दांव पर लगाकर हम ऐसा बिल्कुल नहीं करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 8 अक्टूबर को हम वायुसेना दिवस के रूप में मनाते हैं. 1932 में छह पायलट और 19 वायु सैनिकों के साथ एक छोटी सी शुरुआत से बढ़ते हुए हमारी वायुसेना आज 21वीं सदी की सबसे साहसिक ...

J-K: आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर फेंका ग्रेनेड, 1 जवान शहीद

Image
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने हमला किया है. हमले में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया है. जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने ग्रेनेड फेंकने के बाद फायरिंग की है. शहीद जवान का नाम शाकिब मोईद्दीन है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. इससे पहले तंगधार में भारतीय सेना ने आतंकियों द्धारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया. आतंकी पाकिस्तान सेना की ओर से फायरिंग की आड़ में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. पाकिस्तान सेना की फायरिंग का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. तंगधार में ही शहीद हुआ था सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल रहा जवान बता दें कि आतंकी लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए हमला कर रहे हैं. हाल ही में भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल रहा एक जवान भी तंगधार में शहीद हो गया था.  शहीद जवान संदीप सिंह तंगधार सेक्टर में सेना के एक ऑपरेशन में काम कर रहे थे. संदीप सिंह जम्मू-कश्मीर के तंगधार में एंटी घुसपैठ ऑपरेशन में शामिल थे. पाक BAT ने की थी  हैवानियत इससे पहले पाकिस्तान BAT ने भारतीय जवान  के शव के साथ ह...

बुलेट ट्रेनः जापान से लोन की पहली किस्त जारी, तेजी से बढ़ेगा काम

Image
जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) और भारत सरकार के बीच शुक्रवार को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए लोन की पहली किस्त जारी करने पर सहमति बन गई. एक करार के तहत जेआईसीए की तरफ से भारत सरकार को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए लोन के तौर पर 5,500 करोड़ रुपए की पहली किस्त मिलेगी. इसके अलावा जेआईसीए की ओर से कोलकाता ईस्ट-वेस्ट मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत हावड़ा मैदान से सॉल्ट लेक सेक्टर-5 तक मेट्रो लाइन बनाने के लिए 1600 करोड़ रुपए का कर्ज दिया जाएगा. भारत सरकार देश का पहला हाई स्पीड रेल कॉरिडोर साल 2022 से शुरू करने की तैयारी कर रही है. खबर है कि इसके लिए सरकार जापान से 18 बुलेट ट्रेन खरीदने की तैयारी है. यह सौदा 7,000 करोड़ रुपए का होगा और इसके तहत देश में ट्रेन के उत्पादन के लिए टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की शर्त भी शामिल है. गौरतलब है कि देश का पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मुंबई से अहमदाबाद के बीच शुरू होगा. इस कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन की स्पीड 350 किमी प्रति घंटा होने की उम्मीद है. यानी मुंबई से अहमदाबाद महज 2 घंटे में पहुंचा जा सकेगा. अभी इस दूरी को तय करने में...

एशिया का किंग बना भारत, बांग्लादेश को पीटकर 7वीं बार जीता खिताब

Image
टीम इंडिया ने बांग्लादेश को एशिया कप 2018 के फाइनल मुकाबले में 3 विकेट से मात दे दी है. इसी के साथ ही भारत ने 7वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है. भारत इससे पहले 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010, 2016 में एशिया कप का चैंपियन बन चुका है. दुबई में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 48.3 ओवर में 222 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और भारत को जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य मिला. जवाब में टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल करते हुए बांग्लादेश को धूल चटा दी. भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा (48) सर्वोच्च स्कोरर रहे. उन्होंने अपनी पारी में 55 गेंदों का सामना किया और तीन चौकों के अलावा इतने ही छक्के लगाए. दिनेश कार्तिक ने 37 और महेंद्र सिंह धोनी ने 36 रन बनाए. केदार जाधव ने चोट के बाद भी 27 गेंदों में 23 रनों की नाबाद पारी खेली. भारत को आखिरी दो ओवर में नौ रन चाहिए थे. लेकिन, 49वें ओवर में तीन ही रन बने जिसके बाद आखिरी छह गेंद में छह रन की जरूरत थी. महमूदुल्लाह के इस ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव ने एक और दूसरी पर केदार जाधव ने एक रन लिया. ...

फेसबुक पर हैकर्स का 'हमला', 5 करोड़ यूजर्स की सूचनाएं चोरी

Image
 फेसबुक ने शुक्रवार को कबूल किया कि उसकी सुरक्षा में सेंधमारी के कारण 50 मिलियन यानी 5 करोड़ लोगों के अकाउंट पर असर पड़ा. इस सोशल नेटवर्किंग साइट का कहना है कि उसके कंप्यूटर नेटवर्क पर हमला कर यूजर्स की सूचनाएं हैक की गईं. इस हफ्ते की शुरुआत में हैक की घटना सामने आई. हैकर्स फेसबुक कोड की एक फीचर पर हमला कर यूजर्स के अकाउंट तक पहुंच गए. हालांकि कंपनी ने इस गड़बड़ी को अब दुरुस्त कर लिया है और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सारी जानकारी दे दी गई है. शुक्रवार सुबह 9 करोड़ से ज्यादा फेसबुक यूजर्स को जबरन लॉगआउट कराया गया ताकि उनके अकाउंट सुरक्षित रखे जा सकें. सुरक्षा में सेंधमारी होने पर ऐसी तरकीब अपनाई जाती है. फेसबुक का कहना है कि हमलावरों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन आगे की पड़ताल जारी है. फेसबुक के इतिहास में शुक्रवार की हैकिंग सबसे बड़ी घटना मानी जा रही है. इससे पहले 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के प्रोपगैंडा अभियान को लेकर फेसबुक को कड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा था. कंपनी के दिनोंदिन बढ़ते कद को देखते हुए इसे रेगुलेट करने का दबाव भी बढ़ता जा रहा ह...

1984 से शुरू हुआ था एशिया कप, जानिए कौन कितनी बार बना चैंपियन

Image
बांग्लादेश को फाइनल मुकाबले में धूल चटा कर भारत ने 7वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है. इसी के साथ ही टीम इंडिया ने उन आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है जिन्होंने कहा था कि विराट कोहली के बिना यह टीम एशिया कप नहीं जीत सकती. भारत इससे पहले 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010, 2016 में एशिया कप का चैंपियन बन चुका है. एशिया कप के इतिहास में भारत ही एक ऐसी टीम है जिसने सबसे ज्यादा 7 बार यह खिताब अपने नाम किया है. उसके बाद श्रीलंकाई टीम का नंबर आता है जो 5 बार एशिया कप चैंपियन रह चुकी है.  पाकिस्तान की बात करें तो यह टीम दो बार चैंपियन बन चुकी है. आइए एक नजर डालते हैं 1984 से लेकर अब तक एशिया कप के सभी चैंपियंस पर: 1984-2018 : चैंपियंस की लिस्ट 1984 : भारत (श्रीलंका को 2-0 से हराया) 1986 : श्रीलंका (पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया) 1988 : भारत (श्रीलंका को 6 विकेट से हराया) 1990/91 : भारत (श्रीलंका को 7 विकेट से हराया) 1995 : भारत (श्रीलंका को 8 विकेट से हराया) 1997 : श्रीलंका (भारत को 8 विकेट से हराया) 2000 : पाकिस्तान (श्रीलंका को 39 रन से हराया) 2004 : श्री...

सर्जिकल स्ट्राइक: राजनाथ बोले- एक गोली चलने पर जवानों को गोलियां न गिनने की छूट

Image
आज से ठीक दो साल पहले पाकिस्तान की सीमा में घुसकर भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तानियों को सबक सिखाने वाला सबसे बड़ा ऑपरेशन किया था. पाकिस्तान की हद में 3 किलोमीटर तक जाकर जवानों ने पाकिस्तान की धरती पर पोषित किए जाने वाले करीब 50 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था, साथ ही उनके कई ठिकानों को तहस-नहस कर दिया था. सेना के इस शौर्य को सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार की बड़ी कामयाबी मानती है. केंद्रीय गृहमंत्रीराजनाथ सिंह ने इस मौके पर बताया कि सेना के जवान सीमा पार से होने वाली हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आजाद हैं. शुक्रवार को यूपी के मुजफ्फरनगर में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब एक कमजोर देश नहीं रहा है, बल्कि अब दुनिया का एक ताकतवर मुल्क बन गया है. राजनाथ सिंह सर्जिकल स्ट्राइक जैसे बड़े ऑपरेश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्रेडिट दिया. उन्होंने कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री ने दृढ़ इच्छा शक्ति का परिचय दिया है. जिसके बाद हमारे जवानों ने करिश्मा कर दिखाया और पाकिस्तान की धरती पर उनका सफाया करने में हमारे जवानों ने कामयाबी हासिल की जिसे सर्जिकल स्ट्रा...

तनुश्री के आरोपों पर बंटा बॉलीवुड, सपोर्ट में आए ये सेलेब्स

Image
तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाने के बाद बॉलीवुड दो धड़ों में बंट गया है. इस विवाद पर अमिताभ, आमिर, सलमान जैसे बड़े स्टार्स ने सुरक्षित बयान देकर पल्ला झाड़ा. लेकिन बी-टाउन के कई सेलेब्स ने खुलकर तनुश्री को सपोर्ट किया है. इनमें स्वरा भास्कर, रिचा चड्ढा और फरहान अख्तर शामिल हैं. तनुश्री के समर्थन में रिचा ने ट्वीट कर लिखा- ''तनुश्री दत्ता होना दुखद है. अकेला और सवालिया होना. कोई भी औरत ऐसी पब्लिसिटी नहीं चाहती जो उसके लिए ट्रोलिंग और असंवेदनशीलता का दरवाजा खोले. जो उनके साथ सेट पर हुआ वो डरावना था. उनकी बस यही गलती थी कि वे चुप नहीं रहीं. तनुश्री दत्ता होने के लिए काफी हिम्मत चाहिए.'' अक्सर बेबाबी से अपनी राय रखने के लिए फेमस स्वरा भास्कर भी तनुश्री के सपोर्ट में आई हैं. एक्टर फरहान अख्तर ने भी तनुश्री-नाना विवाद पर ट्वीट किया. उन्होंने रिपोर्टर जैनिस सीकेरिया के ट्वीट को रीट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि तनुश्री जो कह रही हैं उसमें सच्चाई है. पत्रकार का दावा है कि 10 साल पहले घटना के दौरान वह भी मौजूद थीं. फरहाना ने ट्वीट कर लिखा- '...

सड़क पर दौड़ता रहा ट्रैफिक, किनारे पर कुल्हाड़ी से काटा सिर

Image
हैदराबाद में दिनदहाड़े सड़क पर एक शख्स को बेरहमी के साथ दौड़ा-दौड़ा कर मौत के घाट उतार दिया गया. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स कैसे एक आदमी पर कुल्हाड़ी से वार करके उसे सरेआम मार रहा है. इस दौरान लोग तमाशबीन बने रहे. यहां तक कि पुलिस की एक पेट्रोल कार भी हमलवारों को अनदेखा कर वहां से गुजर गई. बेखौफ हमलावरों ने इस वारदात को पुलिस पेट्रोल कार के सामने हैदराबाद की भीड़ भाड़ वाली सड़क अंजाम दिया. कई लोग घटना का वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने पीड़ित को बचाने की कोशिश नहीं की. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीले रंग की शर्ट पहने एक आदमी हवा में हाथ लहराकर कुल्हाड़ी से निर्दयतापूर्वक पीड़ित पर हमला कर देता है. वीडियो में हमलावर कुल्हाड़ी से पीड़ित के शरीर पर कई वार करता दिख रहा है. हमलावर के सिर पर जैसे खून सवार था. वो पीड़ित के शरीर पर एक बाद एक कई वार करता रहा. इस दौरान लगभग सौ लोगों की भीड़ मौत का ये तमाशा देखती नजर आती है. तभी साइबरबाद पुलिस की एक पेट्रोल कार भी वहां से गुजरती है. लेकिन पुलिस कार इस पूरी घटना को अनदेखा कर आगे ...

खाकी पर दागः 'लव जेहादी' हो गई है उत्तर प्रदेश की पुलिस

Image
 यूपी पुलिस ने लव को जेहाद बनाने की क़सम खा ली है. कसम खा ली है कि यूपी में भले ही मुजरिम छुट्टे घूमें. खुलेआम जुर्म करें, जुर्म का ग्राफ ऊंचा करते रहें. मगर वो उनका कुछ नहीं करेगी. कुछ नहीं कहेगी. मगर हां, वो ये बर्दाश्त नहीं करेगी कि यूपी में कोई लड़का, लड़की बिना पुलिस से पूछे दोस्ती करें, प्यार करें, एक-दूसरे से मिलें. वो भी दो अलग-अलग धर्म और मज़हब के लोग तो खासतौर पर. वर्दी वाले गुंडे ये कहानी शुरू होती है कि पश्चिम यूपी के मेरठ शहर से. अपने आपको विश्व हिंदू परिषद का कार्यकर्ता बताने वाले कुछ गुंडे मेरठ की एक कोतवाली में घुस आए थे. कोतवाली से खाकी वर्दी ओढ़े कुछ दूसरे गुंडे निकले. डायल 100 की गाड़ी में. पहुंचे एक मोहल्ले में और घुस गए एक घर में. खींचा एक लड़की को और उसके दोस्त को. बैठा लिया पुलिस की गाड़ी में और फिर क्या हुआ वो पूरे देश ने देखा. मेरठ पुलिस की काली करतूत कैसे एक पुलिस वाला लड़की से कह रहा है "यहां किसके घर में रह रही हो. मुल्ला ज्यादा पसंद आ रहा है. तुझे इतना समझ नहीं आता हिंदू होते हुए दूसरे के साथ जा रही है." ये यूपी पुलिसवाले मैट्रिमोनियल स...

राजस्थान: बाड़मेर में सड़क पर ही हुआ दो शवों का पोस्टमॉर्टम

Image
पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर से इंसानियत को शर्मशार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है. यहां सरकारी तंत्र ने दो महिलाओं की लाशों का खुली सड़क परपोस्टमॉर्टम कर दिया. राजस्थान के बाड़मेर जिले के भारत-पाक सीमा पर बसे गडरारोड़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में बुधवार को दो महिलाओं का पोस्टमॉर्टम अस्पताल परिसर की सड़क पर कर दिया गया. दरअसल, मंगलवार को तमलोर गांव में  महिलाओं को करंट लगने से मौत हो गई थी उसके बाद में उनके शव को अस्पताल लाया गया. लेकिन पोस्टमॉर्टम अस्पताल परिसर की सड़क पर कर दिया गया. इसके लिए तर्क यह दिया गया कि पोस्टमॉर्टम के लिए अलग से कमरा नहीं है. परिजनों का कहना है कि उन्होंने मना किया कि सड़क पर पोस्टमॉर्टम ना करें. लेकिन सरकारी डॉक्टर ने परिवार की एक ना सुनी. और सड़क को पोस्टमॉर्टम रूम बना दिया. यहां पर मोर्चरी नहीं है. दोनों महिलाओं के शव रातभर मरीजों को भर्ती करने वाले कक्ष में रखे गए. पास में शव होने से मरीज भी रातभर असहज महसूस होते रहे. और दूसरे दिन तो इन शवों को उठाकर अस्पताल परिसर में खुले में लाया गया. यहां बनी सड़क पर रख दिया और यहीं पर एक पर्दा लगाकर पो...

वसुंधरा बोलीं- मैं शेरनी, राजस्थान के लोगों के लिए लगाऊंगी जान

Image
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी गौरव यात्रा के अंतिम चरण की शुरुआत गुरुवार को अजमेर संभाग से की. यहां पर एक दर्जन सभाओं को संबोधित करते वसुंधरा राजे ने कांग्रेस को ललकारते हुए कहा, 'मैं एक शेरनी हूं. शेरनी बनकर राजस्थान के लोगों की रक्षा करूंगी.' उन्होंने कहा, 'जैसे शेरनी जंगल में अपने बच्चों की रक्षा के लिए जान लगा देती है. उसी तरह से मैं राजस्थान के परिवार के लिए जान लगा दूंगी. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस 4 सालों से बिल में समाई हुई थी. अब चुनाव देख कर बिल से बाहर आ गई है. लोगों को झांसा देने का काम कर रही है. इनके पास बातें तो बहुत है लेकिन काम करने के लिए कुछ भी नहीं है.' बता दें कि वसुंधरा राजे अपनी सारी सभाओं में ज्यादतर समय अपने कामों को गिनाती रहती हैं. हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत लगातार वसुंधरा राजे के दिए गए भाषणों के खिलाफ अपना बयान देते रहते हैं. वसुंधरा राजे के राजस्थान के लोगों के परिवार की रक्षा करने को लेकर दिए जा रहा है बार-बार के बयान पर कांग्रेस महासचिव ...

गुजरात में बन रही दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति, देखें अंदर से नजारा

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा सपना पूरा होने जा रहा है. गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी चाहते थे कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की एक ऐसी प्रतिमा बने जो दुनिया में सबसे ऊंची हो. वो प्रतिमा बन चुकी है जिसका मोदी अनावरण करेंगे लेकिन आपको उस मूर्ति तक ऐसे ही बोट की सवारी से जाना होगा. लौह पुरुष के नाम से मशहूर सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे विशाल मूर्ति तक सबसे पहले आजतक पहुंचा है. देखिये क्या है इस मूर्ति की खासियतें. मूर्ति में लगेंगी दो लिफ्ट पटेल की ये 182 मीटर ऊंची मूर्ति दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है. इसके आगे ना तो 120 मीटर ऊंची चीन वाली स्प्रिंग बुद्ध मूर्ति टिकती है, ना ही 90 मीटर ऊंची न्यूयॉर्क की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी. आजतक की टीम पूरी तैयारी के साथ अंदर उस जगह तक पहुंची, जहां तक निर्माण कार्य हो चुका है. सामने की ओर नया ब्रिज आम आदमी के लिए है कि लोग अंदर आएं और पटेल के पैर तक पहुंचे सीढियों से. वहां पर दो लिफ्ट हैं, जिससे एक साथ दो सौ लोग पटेल के सीने तक जहां गैलरी है, वहां जा सकते हैं. वहां से सरदार सरोवर बांध तक का दृश्य दिखेगा. 800 स्थानीय और 200 चीनी मजदूरों न...

तीसरी बार जीतीं तो राजस्थान में ये काम करेंगी वसुंधरा

Image
राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सत्ता वापसी की कोशिश कर रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी चुनावी चेहरे के तौर पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम की घोषणा कर चुके हैं. हालांकि, ये बात अलग है किराजस्थान हर चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए जाना जाता है. इस बीच बुधवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में इंडिया टुडे वुमन समिट एंड अवार्ड्स कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें बॉलीवुड से लेकर खेल जगत की महिलाएं शामिल हुईं. इस कार्यक्रम में राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी शिरकत की और उन्होंने चुनाव से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए. टीवी टुडे नेटवर्क के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल के साथ इंटरव्यू के दौरान वसुंधरा राजे ने भविष्य की रूपरेखा भी बताई. उन्होंने बताया कि अगर उन्हें तीसरी बार राज्य की सेवा करने का अवसर मिलता है तो वे सबसे पहले रोजगार दिलाने का काम करेंगी. उन्होंने बताया कि राजस्थान आईटी में नंबर वन है. पिछले तीन सालों में आईटी के क्षेत्र में राजस्थान में बड़ा बदलाव आया ह...

बांग्लादेश ने PAK को निपटाया, फाइनल में भारत से होगा मुकाबला

Image
मुश्फिकुर रहीम (99) और मोहम्मद मिथुन (60) की संघर्षपूर्ण पारियों द्वारा रख गए 240 रनों के लक्ष्य काबांग्लादेश के गेंदबाजों ने सफलतापूर्वक बचाव किया और पाकिस्तान को एशिया कप-2018 के सुपर-4 के अंतिम मुकाबले में 37 रनों से मात देकर तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई. शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की टीम आसान से लक्ष्य के सामने पूरे ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी. बांग्लादेश ने इससे पहले 2012 और फिर 2016 मेंएशिया कप के फाइनल में जगह बनाई थी. फाइनल में उसका सामना शुक्रवार को भारत से होगा. पाकिस्तान की तरफ से इमाम उल हक ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए. उनके अलावा पाकिस्तान का कोई और बल्लेबाज 50 के आंकड़े को छू नहीं सका. बांग्लादेश के लिए मुस्ताफीजुर रहमान ने चार विकेट लिए. मेहंदी हसन मिराज के हिस्से दो विकेट आए. रुबेल हुसैन, महामुदुल्लाह, सौम्य सरकार को एक-एक सफलता मिली. आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने अपने तीन विकेट महज 18 रनों पर खो दिए थे. फखर जमां (1), बाबर आजम (1) और कप्तान सरफराज अहमद (10) तीन अपनी टीम को अच्छी शुर...

राजस्थान में अब नर्सेज आंदोलन, गुरुवार को रहेंगे सामूहिक अवकाश पर

Image
राजस्थान में नर्सेंज ने अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को सुबह आठ से 10 बजे तक दो घंटे कार्य बहिष्कार किया. नर्सेंज ने राजधानी जयपुर के एसएमएस अस्पताल के मेन गेट पर प्रदर्शन करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज करेंगे. साथ ही गुरुवार को सभी नर्सेज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. राज्य के नर्सिंग कर्मचारियों ने केंद्र के अनुरूप पदनाम नहीं बदले जाने को लेकर के अपना विरोध जताया है. पूरे प्रदेश के नर्सिंग कर्मचारियों ने बुधवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया. संयुक्त संघर्ष समिति, नर्सेज ने कहा कि विभागीय सूत्रों से नर्सेज को जो अब नया नाम दिया जा रहा है उसके तहत नर्सिंग ग्रेड प्रथम को नर्सिंग ऑफिसर और नर्सिंग ग्रेड द्वितीय को केवल नर्स का पदनाम दिया जा रहा है. जबकि केंद्र में यह पदनाम सीनियर नर्सिंग ऑफिसर और नर्सिंग ऑफिसर हैं.... from hindi news https://ift.tt/2OU57jF via IFTTT

लंबे समय के बाद एक मंच पर साथ नजर आएंगे अमित शाह-वसुंधरा

Image
राजस्थान में चुनावी साल की वजह से बीजेपी अध्यक्षअमित शाह इन दिनों लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. इसी क्रम में शाह बुधवार को जयपुर में एकदिवसीय दौरे पर आएंगे. अहम यह है कि अब तक बीजेपी अध्यक्ष के कार्यक्रमों से दूर रहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस बार शाह के साथ मंच साझा करेंगी. राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण द्वारा निर्मित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक के लोकार्पण कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री पीयुष गोयल भी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी. लोकार्पण समारोह के बाद अमित शाह धानक्या गांव में 35 विधानसभा क्षेत्रों के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस कार्यकर्ता सम्मेलन में शाह के साथ पीयूष गोयल, वसुंधरा राजे और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी शामिल होंगे. बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद शाह जयपुर में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे. इस बैठक का संयोजक केंद्रीय कृषि मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को बनाया गया है. बता दें कि शेखावत को अध्यक्ष बनाने को लेकर वसुंधरा राजे और अमित शाह में तनातनी...

SC/ST को प्रमोशन में आरक्षण दे सकेंगे राज्य: सुप्रीम कोर्ट

Image
पदोन्नति में आरक्षण के मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया. देश की शीर्ष अदालत ने कहा कि एससी-एसटी को पदोन्नति में आरक्षण देना जरूरी नहीं. हालांकि अदालत ने राज्यों को इस पर फैसला लेने की छूट दे दी. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि इस मामले को आगे 7 जजों की बेंच को भेजने की कोई जरूरत नहीं. पदोन्नति में एससी-एसटी को आरक्षण मिले या नहीं, यह मामला साल 2006 से विवाद का मसला बना हुआ था. अक्टूबर 2006 में नागराज बनाम भारत संघ के मामले में सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने इस मुद्दे पर फैसला दिया कि सरकारी नौकरी में एससी-एसटी कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए सरकार बाध्य नहीं है. हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा था कि अगर आरक्षण देने का प्रावधान सरकार करना चाहती है, तो राज्य को एससी-एसटी वर्ग के पिछड़ेपन और सरकारी रोजगार में कमियों का पूरा आंकड़ा जुटाना होगा. इस फैसले पर पुनर्विचार के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. कोर्ट की सविधान पीठ ने 30 अगस्त को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुआई वाली बेंच में जस्टिस कुरियन जोसेफ, ज...

गांधी जयंती पर देश भर में जनसभाएं करेगी कांग्रेस

Image
महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को लेकर कांग्रेस ने पूरे देश में कार्यक्रम करने का फैसला किया है. इसकी शुरुआत वर्धा के सेवाग्राम आश्रम में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक से की जाएगी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी CWC की बैठक की बैठक के लिए 2 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वर्धा जिले में सेवाग्राम आश्रम जाएंगे. बता दें कि यहां कभी महात्मा गांधी रहे थे. कांग्रेस पूरे देश में प्रार्थना, शांति मार्च, जनसभा का आयोजन करेगी. इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने दी. उन्होंने सत्ताधारी एनडीए पर धावा बोलते हुए कहा कि फासीवादी ताकतें सत्ता में हैं. हिंसा में यकीन करने वाले आज गांधी को लेकर राजनीति कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं. पूरे देश में हिंसा और नफरत का महौल है. मोदी और उनके साथी जिन्हें गांधी की विचारधारा पर यकीन नहीं है, वो उनका नाम लेते हैं, लेकिन संदेश घृणा और हिंसा का पहुंच रहा है. गहलोत ने कहा कि वर्धा में महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की नींव रखी थी. हमारी विचारधारा की लड़ाई है. सेवाग्राम गांव वर्धा से करीब 8 किलोमीटर दूर है. आश्रम...

गांधी जयंती पर देश भर में जनसभाएं करेगी कांग्रेस

Image
महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को लेकर कांग्रेस ने पूरे देश में कार्यक्रम करने का फैसला किया है. इसकी शुरुआत वर्धा के सेवाग्राम आश्रम में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक से की जाएगी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी CWC की बैठक की बैठक के लिए 2 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वर्धा जिले में सेवाग्राम आश्रम जाएंगे. बता दें कि यहां कभी महात्मा गांधी रहे थे. कांग्रेस पूरे देश में प्रार्थना, शांति मार्च, जनसभा का आयोजन करेगी. इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने दी. उन्होंने सत्ताधारी एनडीए पर धावा बोलते हुए कहा कि फासीवादी ताकतें सत्ता में हैं. हिंसा में यकीन करने वाले आज गांधी को लेकर राजनीति कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं. पूरे देश में हिंसा और नफरत का महौल है. मोदी और उनके साथी जिन्हें गांधी की विचारधारा पर यकीन नहीं है, वो उनका नाम लेते हैं, लेकिन संदेश घृणा और हिंसा का पहुंच रहा है. गहलोत ने कहा कि वर्धा में महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की नींव रखी थी. हमारी विचारधारा की लड़ाई है. सेवाग्राम गांव वर्धा से करीब 8 किलोमीटर दूर है. आश्रम क...

स्पेक्ट्रम मिलने के छह महीने के अंदर 5G ला सकती है जियो

Image
रिलायंस जियो 4G सर्विस और आक्रामक प्लान ला कर कम समय में देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है. अब तैयारी 5G की है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 5G स्पेक्ट्रम मिलने के छह महीने के अंदर ही भारत में 5G सर्विस लॉन्च करेगी यानी 2020 तक कस्टमर्स तक 5G सर्विस पहुंच सकती है. ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक जियो के एक अधिकारी ने कहा है, ‘जियो के पास 5G- रेडी LTE नेटवर्क है और हम स्पेक्ट्रम मिलने के पांच से छह महीने के अंदर यह टेक्नॉलॉजी आधारित सर्विस लॉन्च करने में सक्षम हैं. कंपनी आक्रामक तरीके से ऑप्टिक फाइबर लगा रही है जो 5G नेटवर्क के बैकबोन के तौर पर काम करेगा’ गौरतलब है कि 2019 के आखिर तक स्पेक्ट्रम की नीलामी होगी. हाल ही में सरकार ने भारत में 5G ट्रायल के लिए  सिस्को, सैमसंग, एरिक्सन और नोकिया के साथ पार्टनर्शिप करने की बात कही है. जबकि चीनी कंपनियां हुआवे और जीटीई को इनसे बाहर रखा गया है. दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा, हमने उच्च स्तरीय 5G कमेटी गठित की है, जो 5G के बारे में दृष्टिकोण, मिशन और लक्ष्यों को लेकर काम करेगी. दुनिया में 2020 में जब 5G टेक्नोलॉजी लागू होगी, मुझे भरोसा...

PM मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट के लिए दिव्या स्पंदना के खिलाफ देशद्रोह की FIR दर्ज

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट करने परकांग्रेस की पूर्व सांसद और कांग्रेस सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना के खिलाफ राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में देशद्रोह का मामला दर्ज कराया गया है. दिव्या के खिलाफ लखनऊ के वकील सैयद रिजवान अहमद ने मामला दर्ज कराया है. अहमद ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'ट्वीट अपमानजनक था. प्रधानमंत्री भारत गणराज्य और इसकी संप्रभुता के प्रतिनिधि हैं. इसलिए यह (ट्वीट) राष्ट्र के लिए दुर्भाग्य है और अवमानना भी. हमने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है.' अहमद लखनऊ के विवेकखंड इलाके में रहते हैं. उनकी तहरीर पर मंगलवार को दिव्या के खिलाफ देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है. दिल्ली की दिव्या ने सोमवार दोपहर पीएम मोदी की फोटो पोस्ट करते हुए आपत्तिजनक ट्वीट किया था. उनकी इस पोस्ट पर कई लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और उनकी आलोचना की थी. टि्वटर पर कई यूजर्स ने दिव्या को ट्रोल भी किया. हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब दिव्या ने पीएम मोदी के खिलाफ ऐसा ट्वीट किया. बीते मंगलवार को भी दिव्या ने पी...